शाओमी ने लॉन्च किया फोकस क्यूब, जानें कैसे करता है काम - Gujarat Career Club

Subscribe Us

ads
Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, January 23, 2019

शाओमी ने लॉन्च किया फोकस क्यूब, जानें कैसे करता है काम

Xiomi Focus Cube

शाओमी ने भारत में अपना एक और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट लॉन्च किया है। यह एक स्ट्रैस बस्टर एसेसरीज है, यानि यह यूजर के स्ट्रैस को कम करने या खत्म करने में मदद करता है। यह भारत में 199 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस एसेसरीज को आप कभी भी Mi.com के जरिए खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को 50 रुपये का डिलिवरी चार्ज अलग से देना होगा। यह फिलहाल एक ही कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें व्हाइट और ऑरेंज कलर का कॉम्बिनेशन शामिल है।





एसेसरी काफी स्मूथ कर्व्ड ऐज के साथ आती है, जिससे इसे पकड़ना आसान रहता है। इसका वजन 25 ग्राम है और आप इसे अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। इसे 14 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही कंपनी ने Mi Rollerball Pen Refill को भी पेश किया है, जिसकी कीमत 119 रुपये है और यह Mi.com के जरिए खरीदा जा सकता है।

शाओमी स्मार्टफोन के अलावा कई दूसरे प्रोडक्ट भी बनाती है। हाल ही में कंपनी ने चीन में इलैक्ट्रॉनिक से लेकर होम अप्लायंस तक कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए थे। धीरे-धीरे कंपनी इन प्रोडक्ट्स को दूसरे देशों में भी लॉन्च कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपना नया इलैक्ट्रॉनिक रेफ्रिजरेटर Yunmi 118-लीटर रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया था। Yunmi 118-लीटर रेफ्रिजरेटर की कीमत RMB 699 (लगभग 7,500 रुपये) है।




यह चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है। शाओमी भारत में भी अपनी स्मार्टफोन लाइनअप से हट कर कई लाइफस्टाइल प्रोडक्ट भारत में भी लॉन्च कर रही है। आने वाले समय में हम चीन में लॉन्च हुए कई प्रोडक्ट्स को भारत में भी देख सकते हैं।

F - Fast
O - On
C - Cutting down
U - Ur
S - Stress

C - Cool gadget
U - Under ₹200
B - Beautifully crafted
E - Easy to carry 
kk

Post Top Ad

Your Ad Spot